गिर्वा: झाड़ोल पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, महिला की पीट-पीटकर की थी हत्या
Girwa, Udaipur | Jan 20, 2026 झाड़ोल में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पति पपुडा उर्फ पप्पूलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 16 जनवरी को पत्नी प्यारी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी को पकड़ा।