गिरिडीह: नगर निगम कार्यालय में गिरिडीह जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की टीम ने डिप्टी मेयर सुमित कुमार से की मुलाकात
नगर निगम कार्यालय में सोमवार को 1 बजे गिरिडीह जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की टीम पहुंची और डिप्टी मेयर सुमित कुमार से मुलाकात की। मौके पर चैंबर के अध्यछ निर्मल झुनझुनवाला, सचिव प्रमोद जैन ,गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव राकेश मोदी, समाजसेवी मनोज जालान मौजूद रहे। सभी ने डिप्टी मेयर को बुके देकर इन्हें बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी।