महोबा: शिवहार गांव में हर घर जल योजना पूरी, राष्ट्रीय निदेशक ने किया जल अर्पण
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 हर घर जल योजना पूर्ण होने पर जल अर्पण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के निदेशक कमल किशोर सोन ने योजना का निरीक्षण कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए ग्राम पंचायत को जलापूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई।