मुजफ्फरपुर के जीरो माइल चौक के पास मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जेल से हाल ही में छूटकर आए लक्ष्मी राय पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में लक्ष्मी राय के बाएं कंधे में गोली लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रह