दीपका: सूने घर पर चोरों ने बोला धावा, एक लाख नगदी और जेवरात की चोरी, परिवार शादी समारोह में गया था शामिल होने
Dipka, Korba | Apr 26, 2026 कोरबा जिले में इन दोनों चोरों की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है. जिले मैं आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना ग्राम छाता पाठ में सामने आई है जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलकर नकदी रकम समेत सोने चांदी के जेवरातों को पार कर दिया.