बदायूं: दहगवां गांव में दहेज में गाड़ी और मकान न देने पर विवाहिता को ससुरालियों ने पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
Budaun, Budaun | Mar 16, 2024 थाना जरीफनगर क्षेत्र के दहगवां गांव के रहने वाले छोटे ने अपनी बेटी मंतशा की शादी 3 साल पहले इशहाक के बेटे दानिश से दहगावां गांव में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मंतशा को आए दिन मारते-पीटते थे, साथ ही गाड़ी और घर की डिमांड कर रहे थे। शनिवार को ससुरालियों ने पेट्रोल छिड़क कर मंतशा को आग लगा दी। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।