बदायूं: खेड़ा बुर्जुग गांव में रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने मां व छोटे भाई को लाठी डंडों से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 16, 2024 शनिवार को बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग गांव में रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने मां गेंदनवती पत्नी ओंमकार और छोटे भाई कृष को लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने बड़े भाई हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।