पीपलदा: इटावा पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 1, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज एक अवैध बजरी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि पुलिस जाप्ते ने गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवाया तो उसमें अवैध बजरी भरी हुई थी।पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रोली मय बजरी के जप्त कर चालक बुद्धिप्रकाश पुत्र भवानी शंकर गुजर को गिरफ्तार कर उस पर कार्यवाही की।