दमोह: पथरिया में प्रधान आरक्षक की दबंगई, व्यक्ति से मारपीट का वीडियो वायरल; एसपी ने संज्ञान लेकर किया लाइन अटैच
Damoh, Damoh | Apr 7, 2026 दमोह जिले के पथरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा द्वारा एक व्यक्ति से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप और चाट ठेले के पास हुई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी को गाली-गलौच और सामान में लात मारते देखा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने लाइन अटैच कर दिया है।