बहरोड़: बहरोड टोल प्लाजा पर दबंगई, बर्डोद टोल बना मारपीट का अखाड़ा, युवक की पिटाई का सीसीटीवी वीडियो वायरल
Behror, Alwar | May 31, 2026 बहरोड़ क्षेत्र स्थित बर्डोद टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया है। टोल प्लाजा पर एक युवक के साथ मारपीट का कथित सीसीटीवी वीडियो रविवार को दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है।