ग्यारसपुर: खरीफ सीजन की तैयारी तेज, ग्यारसपुर हैदरगढ़ में किसानों से समय पर बीज-उर्वरक लेने की अपील
ग्यारसपुर में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने ग्यारसपुर और हैदरगढ़ क्षेत्र के किसानों से समय रहते बीज एवं उर्वरकों की व्यवस्था करने की अपील की है।विभाग के अनुसार जिले में सोयाबीन और धान की बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।