करतला: जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, पोकलेन और हाईवा किया गया ज़ब्त
Kartala, Korba | May 28, 2026 कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जोगीपाली क्षेत्र में भारी मशीनों से चल रहे अवैध खनन पर छापा मारते हुए विभाग ने पोकलेन मशीन और हाईवा वाहन जप्त किया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।