हायाघाट: अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल; एक के शराब के नशे में होने की आशंका
अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के होरापट्टी-हायाघाट मुख्य सड़क पर लक्ष्य नंबर-2 के समीप शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो युवक रसूलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरा युवक अपना पता हायाघाट थाना क्षेत्र के नवापुर का बता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की हालत में एक है