चौपाल की कनिका दस्टा की पहली पहाड़ी एल्बम ‘नाटी’का सफ़र" रिलीज, दर्शकों से मिल रहा भरपूर प्यार।
चौपाल। चौपाल क्षेत्र के शंठा गांव की प्रतिभाशाली युवती कनिका दस्टा की पहली पहाड़ी एल्बम ‘नाटी’ का सफ़र" अन्वी रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गई है। एल्बम को रिलीज के बाद दर्शकों का खूब प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
कनिका दस्टा का यह प्रयास केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी पहाड़ी संस्कृति, लोक परंपराओं और पारंपरिक वेशभूषा को संजोने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। एल्बम के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति की खूबसूरती और पारंपरिक रंग को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
कनिका का कहना है कि उन्हें अपनी संस्कृति से बेहद प्यार है। पहाड़ की लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक वेशभूषा उनकी पहचान का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि विलुप्त होती जा रही पहाड़ी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वह भविष्य में भी निरंतर प्रयास करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है। संगीत और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों के जरिए पहाड़ी संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है।
कनिका दस्टा की पहली एल्बम ‘नाटी’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार उनके इस सांस्कृतिक प्रयास को नई ऊर्जा दे रहा है। क्षेत्रवासियों और कला प्रेमियों ने भी कनिका को उनकी पहली पहाड़ी एल्बम के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
न्यूज टुडे हिमाचल के लिए चौपाल से गिरीश ठाकुर की रिपोर्ट।
Shimla Urban, Shimla | Sep 8, 2026