सरधना: कस्बा करनावल के उधम सिंह पर एडीजी ने फर्जी कागजों से कोर्ट से जमानत लेने के आरोप में ₹100000 का इनाम घोषित किया
सोनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी माफिया सूची में शामिल गैंगस्टर उधम सिंह पर एडीजी भानु भास्कर ने 50000 से बढ़कर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस की कई टीमें और एसटीएफ जुट गई है। टीमें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में दबिश दे रही हैं।