हिसुआ: ज्वेलरी कारोबारी से लूट, अपराधियों ने चलाई गोली, पांचू कचहरी के पास हुई वारदात, बाल-बाल बचा कारोबारी
Hisua, Nawada | Oct 6, 2026 हिसुआ पांचू कचहरी के पास चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली चला दी। हालांकि, कारोबारी प्रमोद वर्मा बाल-बाल बच गए। प्रमोद वर्मा अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। भागते समय अपराधियों ने गोली भी चलाई, जो प्रमोद वर्मा के कान के पास से गुजरी।गोली चलते ही प्रमोद वर्मा जमीन पर लेट गए।