जलालपुर: मानसर कुमाना उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी एवं छात्रों को सम्मानित किया गया।
मेथी भगत उवि सह इंटर कालेज मानसर कुमना में प्राचार्य विनय कुमार पासवान की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी समारोह का शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और बच्चियों की भ्रूण हत्या से संबंधित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। दीक्षांत समारोह में नवम एवं एकादश क्लास के टाप टेन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।