गया टाउन सीडी ब्लॉक: पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश व अन्य कोर्ट के न्यायाधीश के आगमन को लेकर बिपार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न
गया में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश तथा अन्य कोर्टो के न्यायधीश के प्रस्तावित आगमन को लेकर गया बिपार्ड में डीएम शशांक शुभंकर,एसएसपी सुशील कुमार तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई।बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।