फतुहा: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत
Fatwah, Patna | Sep 3, 2025 कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन की नीचे अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नेपाल के हनुमान नगर सप्तरी जिला निवासी ब्रह्मदेव मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मुखिया के रूप में हुई है। सैकड़ों के तायदाद में काम कर रहे मजदूर घटनास्थल पर पहुंच गए और एलएनटी कंपनी से 10 लाख रुपए मुआबजा कि मांग करने लगे है।