चाचौड़ा: दगड़ा मोहल्ला में ननद और भाभी के बीच मारपीट, दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज
Chachaura, Guna | May 23, 2026 चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ के दगड़ा मोहल्ला में ननद भाभी में मारपीट हो गई। 23 मई को दर्ज मामले में फरियादी ननद संगीता बाई ने पुलिस को बताया, शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान भाभी पिंकी योगी ने गालियां दी विरोध करने पर मारपीट की। वही भाभी पिंकी योगी ने पुलिस को बताया, सुबह से गालियां दी, डंका दे मारा। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। क्रॉस केस दर्ज किया है।