सरधना: सलावा गांव में भाइयों और पिता पर पत्नी सहित घर से निकालने का आरोप, पीड़ित की मांग पर पुलिस जांच में जुटी
सरधना थाना क्षेत्र के सालवा गांव में एक युवक को परिवार के लोगों द्वारा घर से निकलना और घर का सारा सामान बाहर फेंक कर घर में ताला लगाने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। अपने बाबा तथा मामा के साथ के थाना पहुंचे अमित कुमार पुत्र रतन सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है