बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत मजना के समीप अज्ञात आरोपी एक बाइक चालक को रोककर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल, अंगूठी व हाथ घड़ी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान ग्राम कबराटा निवासी जगदीश लोधी के रूप में हुई है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।