बल्देवगढ़: भेलसी में सेल्समैन द्वारा खाद्यान्न वितरण में की जा रही गड़बड़ी, हितग्राहियों ने खाद्य अधिकारी से की कार्रवाई की मांग
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत भेलसी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समैन चंद्रप्रकाश सुड़ेले के द्वारा खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की जा रही है।जिस पर हितग्राहियों ने बल्देवगढ़ खाद्य अधिकारी ललित मेहता से शिकायत की है।और बताया कि सेल्समैन द्वारा घर-घर जाकर फिंगर लगवा लिए जाते हैं।और जब वह खाद्यान्न लेने पहुंचते तो खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की जाती है।