बल्देवगढ़: कैलपुरा गांव में सुअरों की लगातार हो रही मौत, जगह-जगह शव पड़े होने से लोगों को हो रही परेशानी
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कैलपुरा गांव में सुअरों की लगातार मौत हो रही है। वही गांव में जगह-जगह सुअरों के शव पड़े हुए हैं।जिस कारण से ग्रामवासियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम वासियों का कहना है कि, सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि किसी प्रकार का कोई संक्रमण न फैले।