बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ से टीकमगढ़ की ओर जा रहा एक डंपर धजरई के पास अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा होने से टला
बल्देवगढ़ से टीकमगढ़ की ओर जा रहा एक डंपर जो कि धजरई के पास बीच सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक बाल बाल बच गया है। मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची है।पुलिस बड़े एवं भारी वाहन चालको को परिवर्तित मार्ग के माध्यम से जाने के निर्देश दे रही है।वहीं उक्त हादसे में डंपर चालक बाल बाल बच गया है।