पुलिस के मुताबिक, मुखबिर ने माजदा (MH 18 BG 7546) में गांजा ले जाए जाने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-53 पर रेहटीखोल के पास निगरानी बढ़ाई और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए और नंबर वाला वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने गाड़ी रोककर तलाशी ली। उसमें दो लड़के सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अजय रविन्द्र पवार (30) और स्वराज महाजन (25) बताया। दोनों महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं।
कैरेट के नीचे 16 बोरियों में छिपाया था गांजा
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन के डाले में रखे कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो कैरेट के नीचे 16 बोरियां मिलीं। हर एक बोरी में करीब 35-35 किलो गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 560 किलो निकली। पुलिस ने गांजे को ज