बड़ौत: नांगल गांव के दीपक हत्याकांड में तीसरा आरोपी डंडे सहित गिरफ्तार, पिता-पुत्र पहले ही भेजे जा चुके जेल
Baraut, Bagpat | May 10, 2026 छपरौली क्षेत्र में चर्चित दीपक हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया था। शुक्रवार को ग्राम नांगल निवासी ब्रह्मपाल ने थाना छपरौली में तहरीर देकर अपने भतीजे दीपक की हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर में अमित, मोहित, आनन्द और काला उर्फ कपिल को नामजद किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक गांव में एक दुकान चलाता था। कुछ समय पहले आरोपी अमित ने दुकान से स