आबापुरा: गणेशपुरा गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा, जांच जारी
गणेशपुरा गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, स्थानीय सरपंच सुभाष निनामा ने बताया कि अर्चना पुत्री जीवनलाल निवासी गणेशपुरा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के अनुसार अर्चना ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।