जमुई: भलुई हॉल्ट के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Feb 11, 2025 जमुई -लखीसराय सीमा रेखा के भलूई रेलवे हॉल्ट के पास मंगलवार की सुबह 8 बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था की बाइक के परखच्चे से उड़ गए। जबकि ई- रिक्शा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बाइक पर सवार विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल जमुई से पटना रेफर कर दिया।