मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड मल्हारगढ़ के ग्राम आक्याबिका में जन संवाद हुआ। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने मौजूद ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। मौके पर ही 53 आवेदनों का निराकरण किया गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का भी भ्रमण कर जन संवाद किया गया। अधिकारी भी ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद रहे ग्रामीणों से चर्चा की समस्याओं का निराकरण किया। आक्याबिका में आयोजित जन संवाद में 127 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत से अनुकूल जैन, एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी एवं जिलाअधिकारी मौजूद थे l
#Mandsaur
#मंदसौर