BAGHPAT DESK : बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गुर्जर गांव में हुए चर्चित सचिन हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू मृतक सचिन की पत्नी का प्रेमी बताया जा रहा है। मामले में सचिन की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व सचिन की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी सोनू ने मिलकर की थी। आरोप है कि दोनों ने पहले सचिन को खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाईं और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पत्नी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था संपर्क
हत्या के बाद सचिन की पत्नी ने परिजनों को गुमराह करने के लिए मौत को बीमारी से हुई बताने का प्रयास किया। हालांकि, मृतक के भाई नवीन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026