धनौरा: गजरौला नगर के सेंट मैरी स्कूल में चालक और परिचालकों की कार्यशाला का हुआ आयोजन
गजरौला सुरक्षा समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी निधिगुप्ता वत्स के निर्देशानुसार नगर के सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में स्कूल वाहन चालक व परिचालकों के लिये चालक विनियमन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मुरादाबाद सम्भाग राजेश कुमार सिंह वाहन चालकों परिचालकों को उनकी ड्यूटी का अहसास कराया।