तानसेन: ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन सफाई देखने निकले, लोगों से सहयोग मांगा
Tansen, Gwalior | Apr 29, 2026 मंत्री प्रद्युम्न तोमर सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र में सीवर सफाई के काम को देखने निकले। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की सीवर लाइन का निरीक्षण किया और उचित सफाई के निर्देश दिए।उन्होंने चार शहर का नाका,चंदननगर,मोहिते गार्डन,ओम नगर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीवर जाम और जलभराव जैसी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।