पोहरी: एसडीएम और पटवारी पर रिश्वत मांगने का केस दर्ज, EOW ने भ्रष्टाचार अधिनियम में की कार्रवाई,एसडीएम बोले-सभी आरोप निराधार है
पोहरी एसडीएम जे.पी. गुप्ता और बछोरा हल्का के पटवारी अशोक वर्मा के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के आदेश के बदले पहले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में बातचीत के दौरान 5 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बुधवार शाम 5 बजे एसडीएम ने सभी आरोपो को निराधार बताया है।