जींद: शहर की शिव कॉलोनी निवासी युवक से ठगे 81,688 रुपए,साइबर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 23, 2024 शहर की शिव कॉलोनी निवासी अंकुर ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 17 फरवरी को उसके साथ साइबर ठगी हुई है। ठगी के दौरान उसके खाते से 81,688 रुपए गायब हो गए ।आज शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर अपनी जान शुरू कर दी।