कटरा: डकरमा गांव में पुलिस ने मक्के के खेत से 200 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तस्कर फरार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डकरमा गांव से पुलिस ने छापेमारी कर मक्के के खेत से दो सौ लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले को लेकर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से भाग गए।