बनखेड़ी: ग्राम फज्जू सलैया में शराब के नशे में कीचड़ में गिरने से 40 वर्षीय युवक की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
मंगलवार को दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 41 वर्षीय युवक आकाश पिता घसीटा की कीचड़ में गिरने से मौत हो गई।दरअसल ग्राम फज्जू सलैया में लक्ष्मण के खेत के पास युवक शराब के नशे में कीचड़ में गिर गया और दम घुटने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।