सतबरवा: सरजा के पूर्णाडीह में घरेलू विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सतबरवा थाना क्षेत्र के सरजा पंचायत के पूर्णाडीह टोला की विवाहिता ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की पहचान मुन्नी देवी (30वर्ष) पति छोटू भुइयां के रूप में हुई है। मुन्नी देवी के फांसी लगा लगा लेने की जानकारी परिजनों ने गुरूवार रात दी। पुलिस को लिखित जानकारी नहीं मिली है।