तमाड़ 1: तैमारा घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत तैमारा घाटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने तैमारा घाटी में एक बाइक और 2 युवकों को सड़क पर पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने दशम फॉल पुलिस को दी।