पन्ना: हक की हुंकार: कलेक्ट्रेट घेरे में 'केन-बेतवा' विस्थापित, तपती धूप में डटे किसान
Panna, Panna | Mar 12, 2026 पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों का आंदोलन उग्र हो चला है। कलेक्ट्रेट के चारों दरवाजों पर ताला जड़कर हजारों किसान पिछले 24 घंटों से डेरा डाले हुए हैं। भीषण गर्मी और भूख-प्यास के बीच एक बुजुर्ग किसान की हालत भी बिगड़ गई। अपनी जमीन खोने के दर्द में डूबे प्रदर्शनकारी अब सिर्फ कलेक्टर के ठोस आश्वासन पर ही मानने को तैयार हैं।