दमोह: बांदकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं और इंजेक्शन की कमी, मरीजों को बाहर से दवाएं लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, डॉक्टर पर आरोप
Damoh, Damoh | Dec 18, 2024 दमोह जिले के बांदकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मामला सामने आया है। जहां स्वास्थ्य केंद्र में जरूरतमंद दवाएं और इंजेक्शन न मिलने पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा मरीज को बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए कहने की बात सामने आई है। घटना के बाद मरीज ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो आज बुधवार शाम 4 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।