दमोह: किल्लाई नाका पर शराबी ऑटो चालक ने ट्राइसाइकिल से जा रहे विकलांग को टक्कर मारी, दो घायल
Damoh, Damoh | Dec 18, 2024 दमोह किल्लाई नाका के पास आज बुधवार शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो चालक के द्वारा विकलांग के लिए जोरदार टक्कर मार दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद तत्काल ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एवं 100 डायल को दी है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक अत्यधिक शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हुआ।