बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री के बीकानेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता, वाल्मीकि समाज के लोगों ने किया सम्मान
बीकानेर प्रवास पर आएं केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एक बार फिर संसद में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर राहुल गांधी आवाज नहीं उठा रहे है। वे एक वर्ग विशेष की चिंता करते है। मेघवाल ने यह बात सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।