लोहरदगा: लोहरदगा के सुभाष चौक में परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को फूल माला पहनाई
लोहरदगा जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करने को लेकर बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे अभियान चलाया गया। लोहरदगा शहर के सुभाष चौक में चलाए गए इस अभियान में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल और माला पहनाकर यातायात के नियम की जानकारी दी गई। वाहन चालकों से हर हाल में हेलमेट का इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक किया गया।