बक्सर: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता से की गई मारपीट, महिला थाना में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Oct 11, 2024 दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट किया. जिससे किसी तरह वहां से जान बचाकर पीड़िता निकली और मायके पहुंची. इस संबंध में पीड़िता द्वारा महिला थाना में पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ देहज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी गुरुवार को थाना द्वारा दर्ज की गई है.