बागपत: कस्बा टटीरी में स्वतंत्रता सेनानी स्व. लाला अर्जुन सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर नेत्र शिविर का आयोजन, 566 मरीजों की जांच
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2025 शनिवार को करीब साढे 10 बजे नेत्र शिविर का उद्धाटन डीएम अस्मिता लाल और भाजपा विधायक योगेश धामा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सभी को स्वतंत्रता सेनानी स्व. लाला अर्जुन सिंह के संस्कारों से सीख लेकर समाज की सेवा करनी चाहिए। लायन मंडलाध्यक्ष एमजेएफ लायन एके मित्तल ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा लायनवाद है।