*बस्ती: "मां के इलाज" का बहाना बनाकर QR से ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 50950 की ठगी का कबूलनामा*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश14 जुलाई 2026
*बस्ती।* साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए लखनऊ साइबर मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "CYVAJRA अभियान" के तहत थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 फर्जी मोहर और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
*क्या था पूरा मामला*
दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थी संदीप वर्मा पुत्र स्व0 भगीरथ वर्मा निवासी ग्राम आमा, पो0 जिनवा, जिला बस्ती ने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर दी थी। प्रार्थी की जन सेवा केंद्र की दुकान जिनवा चौराहे पर है। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 25-04-2026 को उनकी दुकान पर दो व्यक्ति आए। उन्होंने अपनी माताजी का इलाज कराने की मजबूरी बताई और कहा कि उनके पास नकद नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रार्थी के बिजनेस क्यूआर कोड पर 20400 रुपये का भुगतान किया और बदले में नकद 20400 रुपये ले लिए।
इसी तरह दिनांक 27-04-2026 को भी दो अन्य व्यक्ति आए और अपने परिजन के इलाज का बहाना बनाकर बिजनेस अकाउंट क्यूआर पर 30550 रुपये का भुगतान कर नकद ले लिए। जब दिनांक 28-04-2026 को प्रार्थी के खाते में आई धनराशि होल्ड हो गई तो उन्हें शक हुआ। प्रार्थी ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आसपास के लोगों से पहचान कराई।
*इस तरह करते थे ठगी - "QR ठगी का तरीका"*
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका तरीका बहुत शातिराना था।
1. *बहाना*: ये लोग जन सेवा केंद्र, सीएसपी या दुकान पर जाकर "मां/परिजन का इलाज" या "बहुत जरूरी काम" का हवाला देते थे।
.
2. *QR पेमेंट*: ये अपने फोन से दुकानदार के बिजनेस क्यूआर कोड पर रुपये भेजते थे और तुरंत स्क्रीनशॉट या पेमेंट सक्सेस दिखाकर दुकानदार से उतनी ही रकम नकद ले लेते थे।
3. *पैसे होल्ड कराना*: बाद में ये लोग बैंक या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर उस ट्रांजेक्शन को फ्रॉड बताकर होल्ड करवा देते थे। इस तरह दुकानदार को न पैसा मिलता था और नकद भी जा चुका होता था। इस तरह आरोपियों ने दो बार में कुल 50950 रुपये की ठगी की थी।
*गिरफ्तारी*
इस तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा-319(2), 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 14.07.2026 को समय 09:45 बजे अमहट पुल से फोरलेन जाने वाली सड़क पर अमहट पुल से 200 मीटर आगे से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. *विकास चौधरी उर्फ कार्तिक* पुत्र राम प्यारे चौधरी, निवासी मधवापुर पोस्ट बरगदवा थाना सोनहा, जनपद बस्ती
2. *राज यादव* पुत्र धनश्याम यादव, निवासी बंजरिया थाना सोनहा, जनपद बस्ती
3. *महेन्द्र चौधरी उर्फ सत्या* पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी बनकटवा थाना सोनहा, जनपद बस्ती
*बरामदगी*
1. 02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन - इन्फीनिक्स X6525 ब्लू कलर वीवो T4 प्रो हल्का पीला कलर
2. 02 अदद फर्जी मोहर - महेश ट्रेडिंग कम्पनी व रोशन इंटरप्राइजेज 3.1000 रुपये नकद - विकास के पास 500, राज के पास 300, महेन्द्र के पास 200 रुपये
कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि ठगी के बाद मिले 50950 रुपये को तीनों आपस में बांटकर खा-पी गए थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंग में चौथा सदस्य अभिजीत शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी बनकटवा थाना सोनहा भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
प्रभारी निरीक्षक राम कुमार राजभर, निरीक्षक भगवान सिंह, हे0का0 अंगद मौर्या, हे0का0 ऋषिवेद तिवारी, हे0का0 पवन कुमार यादव व का0 अशोक चौहान
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 14, 2026