नौगावां सादात: पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से बरामद किशोरी के बयान के बाद सामने आया नाम, पुलिस ने भेजा जेल
नौगावां सादात। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगावां सादात थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी प्रेम सिंह ने अपनी बेटी सोनिया के कहीं चले।