कुमारखंड: सुखासन में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने पर मारपीट, तीन लोग घायल
कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानी पट्टी सुखासन पंचायत स्थित सुखासन वार्ड नंबर 6 में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने को लेकर दो पक्ष में हुए मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है।