अशोक नगर: चंदेरी के पास दो कारों की टक्कर में दो लोग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के चंदेरी के पास दो कारों की टक्कर में एक कार में सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के सुजालपुर निवासी रमेश पुत्र गोपी लाल मालवीय उम्र65वर्ष एवं राजेश पुत्र भागीरथ विश्वकर्मा उम्र 36 शवर्ष शनिवार रविवार की दरमियानी रात 1:30 बजे ओरछा से चंदेरी आ रहे थे। इसी दौरान चंदेरी के पास सामने से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी।